अबोहर में सैर कर रहे युवक पर हमला:आधा दर्जन लोगों ने तेजधार हथियारों से किया वार, अस्पताल में भर्ती

अबोहर में पार्क में सैर कर रहे एक युवक पर आधार दर्जन लोगों ने अचानक हमला कर दिया। हमलावर तेजधार हथियार साथ लेकर आए थे, जिससे युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान वरियाम सिंह वासी ढाणी कडाका के रूप में हुई है। तेजधार हथियारों से किया हमला वरियाम ने बताया कि वह अपने दो दोस्तों के साथ सुबह के समय पार्क में सैर करने आया था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसके एक दोस्त को थप्पड़ मार दिया। जब मैंने इसका विरोध किया, तो हमलावरों ने मुझे पकड़ लिया। फिर उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। सिर और हाथ पर गंभीर चोट हमले के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि वरियाम के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी घाव हैं। रेफर करने पर परिजनों का हंगामा जब डॉक्टरों ने वरियाम को रेफर करने की बात की, तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। सिटी वन पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *