कपूरथला में हलवाई को बदमाशों ने पीटा:रास्ते में 4 लोगों ने घेरा, गाली-गलौज का विरोध करने पर मारपीट, CCTV में कैद वारदात

कपूरथला के मोहल्ला लाहोरी गेट में एक हलवाई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। हलवाई को रास्ते में 3-4 बदमाशों ने घेर लिया। इसके बाद मारपीट शुरू कर दी। कुछ लोगों के इकट्ठा होने पर बदमाश भाग गए। परिजन घायल को सिविल अस्पताल ले गए। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है। पीड़ित की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है, जो मोहल्ला दीवान सौदागर का रहने वाला है। रविवार शाम की घटना है। राजेश कुमार अपने एक साथी के साथ कुष्ठ आश्रम के पास एक ग्राहक को सामान की सूची देकर घर लौट रहा था। मोहल्ला लाहोरी गेट के नजदीक 3-4 अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया। गाली-गलौज का विरोध करने पर हमला युवकों ने पहले गाली-गलौज की। जब राजेश ने इसका विरोध किया, तो उन्होंने उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद परिजन राजेश को सिविल अस्पताल की एमरजेंसी वार्ड में ले गए। डॉक्टरों ने उसका इलाज किया और मेडिको लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) तैयार कर सिटी थाना पुलिस को भेज दी है। डॉक्टरों के अनुसार राजेश की हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *