लुधियाना जिले के जगराओं में एक कपड़ा व्यापारी द्वारा आत्महत्या के मामले में पुलिस ने भाजपा मंडल उपप्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कपड़ा व्यापारी ने भाजपा मंडल उपप्रधान से 3-4 लाख रुपए उधार लिए थे। इसके बाद आरोपी लगातार व्यापारी धमकी देने लगे। धमकियों से परेशान होकर व्यापारी ने जहर खा लिया और जान दे दी। जानकारी के अनुसार आरोपियों में भाजपा मंडल उपप्रधान अनिल कुमार शैटी और उनके भाई संजीव कुमार व साहिबा शामिल हैं। मृतक सोनू शर्मा ने कारोबार के लिए अनिल शैटी से 4 लाख रुपए उधार लिए थे। आरोपियों ने ब्याज जोड़कर यह राशि 8 लाख रुपए तक पहुंचा दी। मृतक के भाई विकास के अनुसार, सोनू ने 3 लाख रुपए वापस कर दिए थे। बाजार में अपमानित करने की धमकी इसके बावजूद आरोपी लगातार पैसों की मांग कर रहे थे। वे सोनू को मारने और बाजार में अपमानित करने और शहर में नंगा घुमाने की धमकियां दे रहे थे। शहर के कुछ लोगों ने बीच-बचाव करते हुए समझौता करवाया था कि 5 मई को हिसाब कर देगा। लेकिन आरोपियों ने तय तारीख से पहले ही फिर से धमकाना शुरू कर दिया। सभी आरोपी फरार, पुलिस कर रही जांच परेशान होकर सोनू ने घर में सल्फास की गोलियां खा लीं। उन्हें रायकोट रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। बिना लाइसेंस फाइनेंस का काम विकास के अनुसार, आरोपी बिना लाइसेंस फाइनेंस का काम करते थे। वे कर्ज की राशि पर अत्यधिक ब्याज वसूलते थे। विरोध करने पर अपनी राजनीतिक पहुंच का रौब दिखाकर लोगों को डराते थे। कपड़ा व्यापारी ने फाइनेंसरों की धमकियों से परेशान होकर रविवार दोपहर घर पर सल्फास की गोलियां खा लीं। देर शाम अस्पताल में उसकी मौत हो गई। व्यापारी दो बच्चों का पिता था। घटना के बाद परिजनों ने साफ कह दिया, जब तक आरोपियों पर केस दर्ज नहीं होगा, अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। भाजपा नेता और उसके भाइयों पर मामला दर्ज कर लिया गया।


