अबोहर में 15 मिनट में दो चोरी की वारदातें:दूसरी घटना के बाद लोगों ने एक को दौड़ाकर पकड़ा, एक फरार

अबोहर में बुधवार सात फरवरी को दिनदहाड़े दो शातिर चोरों ने मात्र 15 मिनट के भीतर दो अलग-अलग जगहों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। हालांकि, सतर्क नागरिकों ने भाग रहे एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसका दूसरा साथी नकदी लेकर फरार होने में सफल रहा। पहली घटना मंडी नंबर 1 स्थित एक ड्राई फ्रूट की दुकान पर हुई। दुकान पर कार्यरत जगदीश पुत्र चेतराम (निवासी फाजिल्का रोड) से दो युवकों ने बादामों का रेट पूछा। जब जगदीश दुकान मालिक से रेट पूछने गया, तो दोनों चोर उसका मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। जगदीश को फोन न मिलने पर चोरी का पता चला। दुकान के गल्ले से रुपए लेकर फरार इसके बाद, दोनों युवक बेखौफ होकर सब्जी मंडी पहुंचे। वहां उन्होंने सागर पुत्र पप्पू की रेहड़ी से 30 रुपए के केले खरीदे और 500 रुपए का नोट दिया। जब रेहड़ी वाला खुले पैसे लेने के लिए दूसरी दुकान पर गया, तो चोरों ने उसके गल्ले से करीब 4700 रुपये नकद चुरा लिए। रेहड़ी पर लौटने पर सागर ने चोरी का पता चलने पर शोर मचाया।
लोगों ने दौड़ाकर पीटा नागरिकों ने दौड़ाकर एक युवक को पकड़ लिया और उसे सिटी वन पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपी से चुराया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। सिटी वन पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *