नवजोत कौर सिद्धू के बयान पर बोले रवनीत सिंह बिट्टू:जिस दिन कांग्रेस-मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करेगी, उसी दिन सभी नेता ‘पप्पू’ कहना शुरू करेंगे

अमृतसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब कांग्रेस और उसके नेताओं पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने नवजोत कौर सिद्धू और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को लेकर कई तीखे और विवादित बयान दिए। नवजोत कौर सिद्धू पर टिप्पणी करते हुए रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि नवजोत कौर सिद्धू द्वारा राहुल गांधी को “पप्पू” कहे जाने वाला बयान कांग्रेस की अंदरूनी हकीकत को उजागर करता है। बिट्टू ने कहा कि जिस दिन पंजाब कांग्रेस मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर देगी, उस दिन पार्टी के बचे हुए नेता भी राहुल गांधी को “पप्पू” कहना शुरू कर देंगे। कांग्रेस में नेतृत्व संकट, गुटबाजी खुलकर सामने: रवनीत सिंह बिट्टू उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में नेतृत्व का घोर अभाव है और आपसी गुटबाजी अब खुलकर सामने आ चुकी है। बिट्टू ने कहा कि कांग्रेस के भीतर हालात पूरी तरह बिगड़ चुके हैं और पार्टी में कोई भी नेता स्थिर सोच या मजबूत नेतृत्व के साथ खड़ा नहीं है, बल्कि हर कोई अपने राजनीतिक स्वार्थ में उलझा हुआ है। चन्नी को लेकर बड़ा दावा—हाथ जोड़कर कांग्रेस में आने की करते थे गुहार: बिट्टू इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को लेकर भी बड़ा दावा किया। बिट्टू ने कहा कि चन्नी उनके सामने हाथ जोड़कर कांग्रेस में शामिल कराने की गुहार लगाते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि चन्नी बार-बार उनसे अनुरोध करते थे कि उन्हें कांग्रेस में शामिल करवाया जाए और अंततः उनके प्रयासों के बाद ही चन्नी कांग्रेस में आए। बिट्टू ने तंज कसते हुए कहा कि आज वही नेता कांग्रेस नेतृत्व और पार्टी पर सवाल उठा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *