अबोहर का सरकारी अस्पताल 20 जनवरी से बंद रहेगा। सरकारी डॉक्टरों के संगठन पीसीएमएस एसोसिएशन ने सेवाएं ठप करने के लिए आज एक बैठक डॉ. सुरेश कंबोज के नेतृत्व में हुई, जिसमें डॉ. कम्बोज ने बताया कि 20 जनवरी को हड़ताल करने का फैसला एसोसिएशन की जनरल बॉडी मीटिंग में लिया गया है। इस हड़ताल के दौरान सेवाएं ठप की जाएंगी, यह तय करने के लिए 12 जनवरी को मोगा में एसोसिएशन की जनरल बॉडी मीटिंग बुला ली गई है। इस बैठक में डॉ. सुरेश कंबोज, डॉ. गगन, डॉ. सनमान माजी, डॉ. सवपनि अरोडा, डॉ. वाणी संदीप, डॉ महेश मौजूद थे। उन्होंने बताया कि डायनामिक एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन, सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा, डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती समेत अन्य मांगों को लेकर एसोसिएशन ने सितंबर में कई दिन तक हड़ताल की थी। इसके बाद 4 मंत्रियों की कैबिनेट कमेटी सब कमेटी ने एक सप्ताह में सभी सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था करने, 12 हफ्ते के भीतर एक जुलाई 2021 से डीएसीपी की बहाली का आश्वासन मिला था। इसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के हस्तक्षेप के बाद एसोसिएशन की सभी मांगें मान ली, जिसके बाद सभी डॉक्टर काम पर वापस लौट आए थे।


