जगराओं से किसान हरियाणा के टोहाना मंडी में आयोजित किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए रवाना हुए। इसमें भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा ब्लॉक सुधार के किसान कार्यकर्ता ब्लॉक सचिव, जिला सहायक सचिव हरदीप सिंह टुसे के नेतृत्व में महापंचायत में गए। इस समय ब्लॉक समिति सदस्य कुलदीप सिंह खालसा रत्तोवाल ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से की जा रही महापंचायत में हरियाणा और पंजाब के किसानों की केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को भेजे नए कृषि नीति को किसानों रद्द करने का प्रस्ताव पारित करते हुए आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला कमेटी के आह्वान पर जिले भर के विभिन्न ब्लॉकों से बड़ी संख्या में किसान टोहाना महापंचायत में शामिल होने के लिए रवाना हुए है। उनका समर्थन खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान संघर्ष को भी है, लेकिन डल्लेवाल की पार्टी की ओर से खनौरी में की गई महापंचायत ने किसान एकता की चल रही प्रक्रिया को ठेस पहुंचाई है। 9 जनवरी को मोगा में महापंचायत होगी
खालसा रत्तोवाल ने कहा कि 9 जनवरी को मोगा की महापंचायत में एमएसपी हासिल करने, सरकारी खरीद की गारंटी, नए कृषि ड्राफ्ट को रद्द करने, कर्ज मुक्ति और दिल्ली आंदोलन के दौरान मानी गई मांगों को लागू करने के लिए अगली संघर्ष रणनीति की घोषणा की जाएगी। इसी बीच रायकोट ब्लॉक से किसानों का एक जत्था ब्लॉक अध्यक्ष सरबजीत सिंह धुरकोट की अगुवाई में टोहाना के लिए रवाना हुआ। इसमें हरजीत सिंह कलसियां, गुरमिंदर सिंह गोगी, अमन शर्मा, हाकम सिंह, तारा सिंह, कमल, बलविंदर सिंह नेता मौजूद थे। सरबजीत सिंह प्रधान ने कहा कि 9 जनवरी की मोगा किसान महापंचायत मिसाल होगी। उन्होंने कहा कि इस समय देश की सर्वोच्च अदालत डल्लेवाल के मरन व्रत को जानबूझ कर लटकाने के लिए केंद्र सरकार के हाथों खेल रही है। केंद्र सरकार जानबूझकर अपनी एजेंसियों के माध्यम से किसानों की एकता को तितर-बितर करने के लिए चालें चल रही है। पंजाब के किसान संघर्ष तेज कर इन हथकंडों का कड़ा जवाब देंगे।


