अबोहर में 4 बच्चों के पिता की मौत:घने कोहरे में गाड़ी ने कुचला, गलियों में घूम कर लगाता था फेरी

जिल्का में एक अज्ञात गाड़ी ने व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ये घटना अबोहर क्षेत्र के गांव राजपुरा की है, जहां घने कोहरे के चलते व्यक्ति हादसे का शिकार हो गया। मृतक बठिंडा शहर का रहने वाला था और उसके चार बच्चे हैं। इधर मौके पर पहुंची बहाववाला पुलिस ने नर सेवा नारायण सेवा समिति के सहयोग से शव को मॉर्च्युरी में रखवाया है। जानकारी के अनुसार बठिंडा निवासी केवल दास की उम्र करीब 40 साल है। वह गलियों में फेरी लगाकर कोट पैटों की जीप आदि लगाने का काम करता था और उसका ससुराल सादुलशहर मटीली में है। आज सुबह वह पैदल बहाववाला से राजपुरा के मध्य जा रहा था कि अचानक किसी तेजगति वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही नर सेवा समिति के सेवादार बिट्टू नरूला और सोनू ग्रोवर तुरंत मौके पर पहुंचे और बहाववाला पुलिस को सूचित किया। जिस पर एएसआई सुभाष कंबोज पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवाया और मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *