भास्कर न्यूज | चाईबासा / मझगांव / हाटगम ्हरिया 9 दिनों में 20 की जान लेने वाला दंतैल हाथी अब ओडिशा में ट्रैक हुआ है। यह दंतैल हाथी 9 जनवरी को झारखंड के मझगांव प्रखंड के खड़पोस पंचायत बेनीसागर में तीन की जान लेने के बाद ट्रैक आउट हो गया था। अब पांचवें दिन ओडिशा के मयूरभंज जिले के रंरूआ डिवीजन के बांकिया गांव में दिखा है। वहां से केशरीकुंड एरिया में लोकेट हुआ है। हालांकि अब यह हाथी शांत दिख रहा है। यह एरिया झारखंड बॉर्डर से 20-25 किमी के दायरे में है। ऐसे में दोनों राज्यों की वन विभाग की टीम व एक्सपर्ट को-ऑर्डिनेट कर ऑपरेशन चला रहे हैं। ड्रोन व अन्य माध्यम से निगरानी रखे हुए हैं। झारखंड के बॉर्डर पर कैंप कर रहे असम, गुजरात व वन विभाग के एक्सपर्ट अब मझगांव से जगन्नाथपुर प्रखंड जैंतगढ़ इलाके में कैंप कर रहे हैं। उनका मामना है कि दंतैल हाथी का मूवमेंट झारखंड की ओर है। वन विभाग बॉर्डर इलाके में पेट्रोलिंग कर रहा है। वन विभाग 9 जनवरी से ही ट्रैंकुलाइज करने के लिए हाथी को खोज रहा है। 9 जनवरी तक हाथी ने 20 की जान ले ली थी। उसके बाद वन विभाग झारखंड सरकार ट्रैंकुलाइज एक्सपर्ट ओडिशा व गुजरात से मंगाया है। ओड़िसा के मयूरभंज जिले के बांकिया में ट्रैक किए गए दंतैल हाथी की तस्वीर। पिछले आठ दिनों से चल रहे ऑपरेशन दंंतैल के ऑपरेशन हेड महाराष्ट्र कैडर के ट्रेनी आईएफएस प्रशांत विभास्कर लीड कर रहे हैं। वे लगातार कई दिनों से हाथी की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। उनसे जब दैनिक भास्कर ने इस हाथी के बारे पूछा तो उन्होंने बताया कि दंतैल हाथी के ओडिशा में होने की सूचना है। हमारी ओडिशा के वन विभाग की टीम से भी लगातार बातचीत हो रही है। आपसी समन्वय स्थापित किए हुए हैं । दंतैल हाथी का सटीक लोकेशन अब तक पता नहीं चल पाया है। वह लगातार मूवमेंट कर रहा है। झारखंड की ओर आएगा या नहीं के सवाल पर कहा – यह कहा नहीं जा सकता है, लेकिन दंतैल हाथी की स्थिति को देखते हुए झारखंड बॉर्डर पर आने की संभावना है। हाथी बार-बार लोकेशन चेंज कर रहा है, जिसके मद्देनजर हमलोगों ने सारे जगह रेस्क्यू टीम को तैनात कर उसे ट्रैंकुलाइजर करने के लिए तैयार किया हुआ है। ओड़िशा और झारखंड की टीम भी इस पर लगी हुई है। दोनों टीम को-ऑर्डिनेशन बना कर काम कर रही है। ग्रामीणों को भी सतर्क किया गया है। प्रशांत विभास्कर , आईएफएस, ऑपरेशन हेड {01 जनवरी : टोंटो बांडीजारी – मंगल सिंह हेंब्रम 30 साल {01 जनवरी : टोंटो वीरसिंहहातु – हरदूप हासंदा 50 साल {02 जनवरी : चाईबासा रोरो – विष्णु सुंडी 30 साल {03 जनवरी : सायतबा, कोल्हान, 13 साल के रेगा कायम को मारा, भांजी घायल {04 जनवरी : अमराई कुईड़ा, कोल्हान- 47 साल की चंपा कुई को मारा, पति-बेटा घायल {05 जनवरी : कंेंदूकोचा, बिला रेंज- जांेगो कुई को मारा। {05 जनवरी : कुंसा, संतरा रेंेज – देर रात एक ही परिवार के पिता कुंदरा बहादां, 5 साल की बेटी कदमा बहंदा, 9 महीने के सामू को घसीट-घसीट कर पटका व पेट में दांत घांेप कर मारा। मां-बेटी घायल {05 जनवरी- कुईलसुता, टोंटो- देर रात 10 बजे, जगमोहन संवैया को मारा। {06 जनवरी – बावड़िया, नोवामुंडी- एक परिवार के पिता सनातन पारल, मां जोलको कुई, बेटा- मुंगरू मेराल 5 साल, बेटी दमयंती मेराल 8 साल, 12 साल का बेटा व बेटी सुशीला घायल। {06 जनवरी- मुंडासाई, उलीसाई, नोवामुंडी – गुरुचरण लागुरी 34 साल को मारा, तीन घायल {06 जनवरी – बड़ापासेया, नोवामुंडी -मंगल बोबोंगा, 32 साल को मारा। {07 जनवरी – सियालजोड़ा, हाटगम्हरिया रेंज- महिला चिपरी चिंपी व 8 साल का बच्चा नजीर हेंब्रम घायल। { 09 जनवरी – बेनीसागर में हाटगम्हरिया रेंज-प्रकाश दास, दामोदर कुल्डी की जान लिया, बंगाल से पहुंचा हरकारा सुखलाल बेसरा को हाथी ने मारा।


