सचिवालय की तर्ज पर जेडीए में विजिटर्स के लिए शुरू हुई पास व्यवस्था को अब ऑनलाइन कर दिया गया है। इसके तहत लोग घर बैठे या कहीं से भी जेडीए की वेबसाइट पर लॉगिन करके पास जनरेट कर सकते हैं। हालांकि विजिट को दोपहर 3 से 5 बजे तक का ही समय दिया जाएगा। ऑनलाइन पास बनवाने के लिए आवेदन को तीन स्टेप में जानकारी भरनी होगी। इसमें सबसे पहले जेडीए की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन ई-पास के ऑप्शन पर जाना होगा। यहां अपना मोबाइल नंबर भरकर उस पर आए ओटीपी को सबमिट करना होगा। ओटीपी डालने के बाद विजिटर की डिटेल जैसे नाम और उसका पता भरना होगा। इसके बाद तीसरे स्टेप में जेडीए के किस ब्लॉक (मैन बिल्डिंग, इंजीनियरिंग भवन, टाउन प्लानिंग समेत अन्य) में जाना है। उसका ऑप्शन पूछने के बाद मिलने का कारण लिखना होगा। ये सभी जानकारी भरने के बाद फाइनल सब्मिट करने पर ई-पास जारी होगाा। ये पास सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बनाए जाएंगे। आपको बता दें कि जेडीए में आमजन की भीड़ को कम करने के उदेश्य से जेडीए आयुक्त आनंदी ने यह व्यवस्था शुरू करवाई है।


