अब घर बैठे मिलेंगे जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र:एमपी में ई-सेवा पोर्टल पर लोगों के लिए नई सुविधा, 26 विभागों की 500 सर्विस एक जगह

रायसेन जिले में एमपी ई-सेवा पोर्टल को नई सुविधाओं के साथ अपडेट किया गया है। इसका उद्देश्य सरकारी सेवाओं को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना और उन्हें पूरी तरह पेपरलेस व फेसलेस बनाना है। इस संबंध में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अब घर बैठे बनेंगे जरूरी प्रमाणपत्र कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि पोर्टल के अपडेट होने से आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। अब जाति, निवास, आय सहित अन्य जरूरी प्रमाणपत्रों के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। लोग घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और अपने आवेदन की स्थिति भी पोर्टल पर ही देख सकेंगे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एमपी ई-सेवा पोर्टल की जानकारी जिलेभर में आमजन तक पहुंचाई जाए। इसके लिए कियोस्क, लोक सेवा केंद्र, सीएससी, नगरीय निकाय, जिला व जनपद पंचायत कार्यालय, कलेक्ट्रेट सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर ई-सेवा पोर्टल के बैनर अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। 26 विभागों की 500 से ज्यादा सेवाएं उपलब्ध जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक धर्मेंद्र नायक ने बताया कि फिलहाल एमपी ई-सेवा पोर्टल पर 26 विभागों की 500 से अधिक सेवाएं उपलब्ध हैं। आने वाले समय में 1700 से ज्यादा सेवाओं को भी पोर्टल से जोड़ने की योजना है। इनमें से कई सेवाओं में ऑनलाइन आवेदन, स्टेटस ट्रैकिंग और प्रमाणपत्र डाउनलोड की सुविधा दी जा रही है। 12 श्रेणियों में बांटी गई हैं सेवाएं पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं को 12 मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया गया है। इनमें प्रमाणपत्र, राजस्व, कृषि व ग्रामीण विकास, सामाजिक कल्याण, शिक्षा, शहरीकरण, आवास व पर्यावरण, ऊर्जा, परिवहन, स्वास्थ्य, न्याय व शिकायत, पर्यटन, रोजगार, उद्यमिता, युवा और खेल जैसी सेवाएं शामिल हैं। प्रशासन का मानना है कि इस पहल से नागरिकों का समय बचेगा और सरकारी सेवाएं और अधिक पारदर्शी बनेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *