बाणसागर नहर में मिला शख्स का शव:ग्रामीणों ने निकाला, रविवार को लापता हुए थे; मौत के कारणों जांच कर रही पुलिस

सीधी जिले के ग्राम कपुरी बेदलियान में सोमवार शाम बाणसागर नहर से मिला शव किशोरी लाल बंसल (45) का निकला। किशोरी लाल रविवार रात से लापता थे, जिसकी गुमशुदगी सोमवार को रामपुर नैकिन थाने में दर्ज कराई गई थी। एक दिन बाद नहर में मिला शव जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 4 बजे नहर के पास चरवाही कर रहे ग्रामीणों ने पानी में शव देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी और मौके पर लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने किया शव बाहर निकाला ग्रामीण लवकुश गुप्ता और उनके साथी, नहर में 12 फीट से अधिक पानी और तेज बहाव के बावजूद, शव को बाहर निकालने में सफल रहे। इसके बाद डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई। मौत के कारणों जांच कर रही पुलिस चुरहट थाना प्रभारी दीपक सिंह बघेला ने बताया कि पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि किशोरी लाल रविवार रात से लापता थे और परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जिस नहर में शव मिला है, वह सिहावल की ओर जाती है और बाणसागर नहर के नाम से जानी जाती है। पुलिस मौत के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *