अब घर बैठे मिलेगी डिग्री, प्रोविजनल माइग्रेशन और डुप्लीकेट मार्कशीट

कोटा यूनिवर्सिटी के 2021 से 2024 तक के सत्र के विद्यार्थियों के लिए यह खबर राहत भरी है। ये विद्यार्थी अब ऑनलाइन आवेदन कर, घर बैठे प्रोविजनल माइग्रेशन, डुप्लीकेट मार्कशीट, माइग्रेशन और प्रोविजनल डिग्री प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए कोटा विवि की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। दूर-दराज के स्टूडेंट्स को इससे राहत मिल सकेगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. प्रवीण भार्गव ने बताया कि इन प्रक्रियाओं के लिए 150 से लेकर 550 रुपए तक की राशि तय की गई है। फीस भुगतान की प्रक्रिया होने के दूसरे दिन संबंधित दस्तावेज स्टूडेंट्स के पते पर भेज दिए जाएंगे। ऑनलाइन पेमेंट की सूचना मिलने पर स्टूडेंट्स स्टेटस जांचते रहें और 24 घंटे इंतजार के बाद ही पुन: आवेदन करें। विवि में करौली, सवाईमाधोपुर, झालावाड़, बारां, बूंदी और कोटा के दूर-दराज के स्टूडेंट्स को इन दस्तावेजों को प्राप्त करने के लिए विवि के चक्कर काटने पड़ते थे। इसमें पैसा और समय बर्बाद होता था। इस मामले को लेकर स्टूडेंट्स विरोध-प्रदर्शन करते रहे हैं। अब इससे राहत मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *