मुख्य सचिव रहीं वीरा राणा भी 9 महीने तक दूर ही बैठतीं रहीं मंगलवार को कैबिनेट बैठक शुरू होते ही दूर बैठे मुख्य सचिव अनुराग जैन को देखकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा – ‘आपकी आवाज सुनाई नहीं देती। बाजू में आकर बैठें।’ इसके बाद मुख्य सचिव अनुराग जैन पीछे से उठकर मंत्रियों वाली लाइन में आकर बैठ गए और अपने सुझाव दिए। गौरतलब है कि तीन अक्टूबर 2024 को नए मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण करने के बाद पहली कैबिनेट दमोह जिले के सिंग्रामपुर में हुई थी। इसमें सीएस जैन साइड में बैठे। इसके बाद मंत्रालय में हुई बैठकों में भी मुख्य सचिव जैन दूर ही बैठे । डॉ. मोहन यादव सरकार की पहली मुख्य सचिव रहीं वीरा राणा भी 9 माह के अपने कार्यकाल के दौरान दूर ही बैठती थीं। पिछली शिवराज सिंह चौहन सरकार के मुख्य सचिव रहे इकबाल सिंह बैंस मुख्यमंत्री के बगल में बैठते थे। अनुराग जैन फिर भी अभी मोहन यादव के बगल में नहीं, बल्कि मंत्रियों वाली लाइन में बैठे।


