साल 2025-26 के लिए कलेक्टर गाइडलाइन पहली बार संपदा-2 सॉफ्टवेयर के जरिए तैयार की जाएगी। इसमें एआईआर की मदद ली जाएगी। उप जिला मूल्यांकन समिति को मूल्य प्रस्तावित कर पूरी जानकारी जिला मूल्यांकन समिति को 15 जनवरी 2025 तक भेजनी होगी। पिछले साल 2024-25 की गाइडलाइन का प्रस्ताव भोपाल में 12 मार्च को केंद्रीय मूल्यांकन समिति को भेजा गया था, पर दावे-आपत्ति औपचारिकता मात्र रह गई थी। कार्यालय महानिरीक्षक पंजीयन ने सभी कलेक्टर को इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।
मूल्यांकन समिति को 15 जनवरी तक भेजने होंगे रेट


