गणेश मंदिर से वल्लभ भवन चौराहा के बीच दो आर्म्स के साथ शुरू हो रहे जीजी फ्लाईओवर की लाइट टेस्टिंग शुरू हो गई है। करीब 121 करोड़ की लागत से बने इस फ्लाईओवर पर सोमवार से शुरू हुई लाइट टेस्टिंग तीन दिन तक चलेगी। करीब 15 मीटर चौड़े इस ब्रिज की लंबाई 2734 मीटर (करीब पौने तीन किमी) है, जिस पर 230 पोल पर लाइटें लगाई गई हैं। फ्लाइट के लिए संकेत 230 लाइट्स के ऊपर लाल रंग की मार्किंग लाइट्स भी लगाई गई है, क्योंकि पोल के साथ फ्लाईओवर की ऊंचाई 35 मीटर से ज्यादा है। मार्किंग लाइट्स ऊपर से गुजरने वाली फ्लाइट्स को संकेत देने के लिए लगाई गई हैं। सर्विस रोड पर रोशनी की अलग व्यवस्था
फ्लाईओवर के दोनों ओर बनी सर्विस रोड के लिए भी 190 लाइट्स अलग से लगाई हैं। ये लाइट्स फ्लाईओवर के पिलर्स पर लगाई गई हैं। दावा है कि 26 दिसंबर को फ्लाईओवर शुरू हो जाएगा।


