अब नए बस स्टैंड में बसों का आवागमन शुरू हुआ

भास्कर न्यूज| कोंडागांव सप्ताह भर पहले भास्कर ने उठाई थी प्रमुखता से खबर रख रखाव और दो साल से शुरू नहीं होने के चलते 6 करोड़ 50 लाख के बस स्टैंड में असामाजिक तत्वों का डेरा। नए बस स्टैंड पहुंचे नपा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, यात्रियों से की चर्चा। नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल और उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी ने रविवार को नए बस स्टैंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों और बस ऑपरेटरों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को समझने का प्रयास किया। बस स्टैंड पर यात्रियों से बातचीत के दौरान अध्यक्ष ने सुविधाओं की उपलब्धता और स्वच्छता की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बस स्टैंड पर साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाए। स्थानीय यात्रियों और बस चालकों ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा, जिनमें साफ-सफाई, शौचालयों की स्थिति और यातायात व्यवस्था से जुड़ी परेशानियां प्रमुख रहीं। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि नगर पालिका जल्द ही इन समस्याओं का समाधान करेगी। नगर पालिका की इस पहल की यात्रियों ने सराहना की और उम्मीद जताई कि जल्द ही बस स्टैंड की सुविधाओं में सुधार देखने को मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *