अब राशन दुकानों पर नहीं लगना पड़ेगा लाइन में:सरकार के एटीएम के ​जरिए बांटेगी गेंहू; जयपुर, बीकानेर, भरतपुर जिलों में जल्द शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट

नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (NFSA) से जुड़े परिवारों को भविष्य में अब राशन की दुकान से गेंहू लेने के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। परिवार का सदस्य जब चाहे तब अपने कोटे का गेंहू किसी भी समय एटीएम के जरिए उठा सकेगा। इसके लिए सरकार एक पायलट प्रोजेक्ट आने वाले कुछ माह में शुरू करने जा रही है, जिसमें तीन जिलों जयपुर, बीकानेर और भरतपुर को शामिल किया है। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बताया- हमने एटीएम मशीन की तरफ पर गेंहू का वितरण करने के लिए ग्रेन एटीएम (अनाज एटीएम) लगाने जा रहे है। इस एटीएम के जरिए NFSA से जुड़े लोग अपने कोटे का ले सकेंगे। जिस तरह एटीएम की सुविधा 24*7 दिन होती है, ठीक उसी तरह अनाज वितरण के लिए लगने वाले ग्रेन एटीएम में भी ये सुविधा होगी। इसका फायदा ये होगा, कि लोगों को राशन की दुकानों पर गेंहू लेने के लिए लाइन में घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अभी उड़ीसा में ये सिस्टम शुरू सूत्रों के मुताबिक वर्तमान में अभी उड़ीसा में ग्रेन सिस्टम की शुरूआत हो चुकी है। यहां चावल का वितरण ग्रेन एटीएम से किया जाता है। ये अनाज एटीएम बायोमेट्रीक तकनीक से लैस होता है। इसमें लाभार्थी को सिर्फ मशीन के फिंगर प्रिंट सेंसर पर अंगूठा लगाना है और मशीन अपने आप लाभार्थी की पहचान कर कोटे के अनुसार उसे राशन दे देगी। लाभार्थी को मिलने वाले अनाज और वजन की जानकारी मशीन के स्क्रीन पर दिखेगी। 4.35 करोड़ लाभार्थी एक्टिव वर्तमान में प्रदेश में NFSA सूची से 4 करोड़ 35 लाख 49,571 लोग जुड़े है, जो फ्री गेंहू उठा रहे है। सरकार की तरफ से चलाए जा रहे गिवअप अभियान में अब तक कुल 81 लाख व्यक्तियों ने स्वेच्छा और ई-केवाईसी नहीं करवाने के कारण सूची से बाहर हो चुके है। वहीं अब तक 72 लाख 78 हजार 723 नए पात्र व्यक्तियों को सरकार ने इस सूची में जोड़ा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *