अब सख्ती: नो एंट्री में आ-जा रहे थे भारी वाहन, पुलिस ने सभी पर ठोंका चालान

गेवरा-दीपका | दीपका मुख्य मार्ग पर प्रतिबंधित होने के बाद भी भारी वाहनों की आवाजाही की पार्षदों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई कर ट्रक को पकड़कर चालान किया। दीपका पालिका क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था के लिए मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई है। बावजूद इसके रात में भारी वाहन मार्ग से आवाजाही करते हुए कोयला परिवहन करते हैं। इससे जहां सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है तो दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। क्षेत्र के पार्षदों ने एसपी सिद्धार्थ तिवारी को ज्ञापन देते हुए शिकायत की थी। इसके बाद दीपका पुलिस को ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शनिवार रात दीपका पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने नो एंट्री में घुसे ट्रक सीजी-12-बीएम-6324 को पकड़ लिया। ट्रक दीपका चौक से होकर पाली की ओर जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई कर 25 सौ रुपए का जुर्माना लगाया। दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि मुख्य मार्ग में नो एंट्री के बाद भी आवाजाही करने वाले वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *