पाली भाजपा मंडल अध्यक्ष रोशन व महामंत्री विवेक पार्टी से निष्कासित

भास्कर न्यूज | कोरबा भाजपा ने सराइपाली खदान में हुई गैंगवार की घटना के बाद पाली मंडल अध्यक्ष रोशन ठाकुर व महामंत्री विवेक कौशल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। घटना में कोल ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की मौत हुई थी। इसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। कोयला खदान में ट्रांसपोर्टिंग और लिफ्टिंग के काम में भाजपा के लोग जुड़े हुए हैं। दो गुटों में बंटे भाजपाई वर्चस्व को लेकर लंबे समय से आमने-सामने हैं। एक गुट पर्दे के पीछे रहकर काम कर रहा है। दूसरा गुट मंडल स्तर के पदाधिकारियों का है। देर शाम तक आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भाजपा प्रदेश संगठन ने दोनों का निष्कासन का आदेश जारी किया। प्रदेश महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी जगदीश रामू रोहरा ने निष्कासन आदेश में कहा है कि पाली क्षेत्र में घटित घटना में आपके ऊपर गंभीर आरोप लगे हैं। इन आरोपों को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने आपको पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। पाली एक ऐसा मंडल है, जहां अभी तक नए मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं की गई है। आपसी सहमति नहीं बनने के कारण नई नियुक्ति रुकी हुई है। इसके पीछे भी भाजपा की गुटबाजी को ही माना जा रहा है। घटना के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा भी रात में ही पाली पहुंच गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *