अब समय है सेवा से राष्ट्र निर्माण को गति देने का

बड़वानी | पाटी ब्लॉक के ग्राम बोकराटा में रविवार को खंड स्तरीय हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र के हजारों लोगों ने उत्साह से सहभागिता की। गांव के अधिकांश प्रतिष्ठान बंद रहे। सम्मेलन की शुरुआत शोभायात्रा से हुई, जो गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। आदिवासी समाज का पारंपरिक वाद्ययंत्र ढोल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। ढोल की थाप पर न सिर्फ ग्रामीण बल्कि मंच पर उपस्थित अतिथि भी झूमते नजर आए। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित करना, सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करना व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए समाज को प्रेरित करना रहा। मुख्य वक्ता रामसागर मिश्रा ने कहा हिन्दू समाज में जागृति आई है और अब समय संगठन, संस्कार और सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण को गति देने का है। महिला वक्ता जया शर्मा ने संघ के पंच परिवर्तन पर विचार रखे। शिवपंथी के शांतिलाल महाराज ने आदिवासी समाज में सत्संग के माध्यम से चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान की जानकारी दी। धर्मांतरण के दुष्प्रभावों से समाज को अवगत कराया। सम्मेलन का समापन भारत माता की आरती, सामूहिक संकल्प और सहभोज के साथ हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *