बड़वानी | रविवार को मौनी अमावस्या पर नर्मदा स्नान व पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर्मदा तट पर पहुंचे। शहर के पास बैकवाटर किनारे राजघाट रोड पर सुबह से शाम तक श्रद्धालु स्नान व पूजन के लिए पहुंचे। जहां पर समिति सदस्यों द्वारा माता पूजन अभिषेक कर आरती की गई। साथ ही कन्या भोज का आयोजन किया गया। वहीं नव निर्मित जागीरदारपुरा नर्मदा तट पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। जहां पर नर्मदा माता की सामूहिक आरती की गई।


