अभाविप के 26वीं प्रदेश स्तरीय अधिवेशन को लेकर लिया जायजा

गढ़वा | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की 26वीं प्रदेश स्तरीय अधिवेशन को लेकर शहर के स्टेशन रोड स्थित श्रीरामलला मंदिर परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल का अभाविप व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने तैयारी का जायजा लिया। जिसमें क्षेत्रीय संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के निवर्तमान सीनेट सदस्य सह भाजपा नेता विनय चौबे, पलामू के भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, भाजपा नेता ब्रजेंद्र पाठक, अभाविप के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव पांडेय, अधिवेशन व्यवस्था प्रमुख मंजुल शुक्ल, विवेक तिवारी, प्रिंस सिंह आदि ने शामिल थे। विदित हो कि 25 से 28 दिसंबर तक अभाविप के अधिवेशन में पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, अभाविप के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राज शरण शाही, नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के प्रो दिनेश कुमार सिंह सहित कईं लोग शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *