गढ़वा| शहर के पटेल नगर दीपवां स्थित आरटीई के अंतर्गत मान्यता प्राप्त जेपीएस सेंट्रल स्कूल में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक सी बी सिंहा, उपनिदेशिका सीमा सिंहा व प्राचार्य मकसूद आलम के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय स्तर पर आयोजित इस सेमिनार के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए विद्यालय प्रबंधन के द्वारा योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों की एक विशेष टीम एक दिन पूर्व ही तैयार कर ली गई थी। सेमिनार में उपस्थित विद्यालय के बच्चों के द्वारा काउंसलिंग टीम के समक्ष मेडिकल, इंजीनियरिंग, सिविल सर्विसेज, जूडिशियल, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर जैसे करियर से संबंधित विभिन्न प्रकार की प्रश्नों को रखा गया। जिसे काउंसलिंग टीम के द्वारा इन प्रश्नों का विस्तार पूर्वक मार्गदर्शन किया गया। सेमिनार में उपस्थित विद्यार्थियों में करियर से संबंधित चीजों को जानने और समझने के लिए जिज्ञासा और उत्साह देखे गए। मौके पर विद्यालय के निदेशक सी बी सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय में करियर काउंसलिंग छात्रों को उनकी क्षमताओं, रुचियां और व्यक्तित्व को समझना, सही कैरियर मार्ग चुनना, भ्रम दूर करने और भविष्य के लिए योजना बनाने में मदद करती है। गढ़वा| आज सोमवार को डीएवी मॉडल स्कूल गढ़वा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी साइंस एग्जीबिशन का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। जिसमें जूनियर और सीनियर बच्चों का दो ग्रुप था। सीनियर ग्रुप में कनक कुमारी ने ह्यूमन हार्ट, ग्रेसी कुमारी मॉडर्न एग्रीकल्चर, शिवम एवं रिया ने सोलर सिस्टम, पीहू, नीतू ने सोलर इरिगेशन सिस्टम, समीर आलम ने माइक्रोस्कोप, अफरोज खान ने होलोग्राम, अवनीश पांडेय और स्वरूप केसरी ने एल्कोहल एंड फायर डिटेक्टर, अयान आलम और ऋषिकेश ने रिमोट कंट्रोल कार बनाकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किये। जबकि जूनियर ग्रुप में गुनगुन, निधि, सृष्टि ने वाटर टरबाइन ,अमरीन, अंजलि, शिवानी ने फॉरेस्ट मॉडल, जेबा, इच्छा ने एयर पॉल्यूशन, अनमोल कुमार ने रेनवाटर हार्वेस्टिंग, आशीष और निखिल ने अर्थक्वेक डिटेक्टर मशीन, अर्पित कुमार नेवसोलर सिस्टम, अमर मेहता ने एटीएम, अमन एवं आदित्य ने लेजर होम सिक्योरिटी सिस्टम, नंदनी कुमारी ने डे नाइट, उपासना गोस्वामी ने मॉडल ऑफ़ इक्लिप्स, तृषा ने वोल्कानो, वैभव लकी और आर्यन ने पॉल्यूशन, सिद्दीका ने लिविंग नॉन लिविंग थिंग्स, किशन राज ने वॉटर प्यूरीफायर, पायल कुमारी ने पार्क, आदित्य गोस्वामी ने वाटर साइकिल बनाकर बेहतर प्रदर्शन किया।


