गढ़वा| स्थानीय डिस्ट्रिक आर के रामा साहू एसओई गढ़वा में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य राजा राम पासवान एवं सभी शिक्षक शिक्षकों द्वारा महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य राजाराम पासवान ने श्रीनिवास रामानुजन की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए गणित में उनके योगदानों का विस्तार पूर्वक चर्चा किया। मौके पर गणित शिक्षक विकास कुमार, नितेश मिश्रा और तनवीर आलम ने भी विचार व्यक्त किया। इसके बाद इंटर हाउस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जो चार राउंड में संपन्न हुआ। क्विज प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि ब्लू हाउस ने द्वितीय तथा रेड हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वरीय शिक्षक मनीष कुमार, कृष्ण कुमार, राजेश कुमार, रवीश मौर्य, रितेश सिंह, अक्लिमा खातून, नगमा परवीन, संत प्रजापति आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक की भूमिका सुमंत दुबे, रितेश सिंह एवं प्रभात कुमार ने निभाई। वहीं एंकर की भूमिका विकास कुमार ने निभाई।


