अभाविप चित्तौड़ के प्रदेश सह मंत्री बने राहुल वर्मा

बारां| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चित्तौड़ प्रांत के 60वां अधिवेशन उदयपुर में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित किया। जिसमें राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री देवदत्त जोशी, राष्ट्रीय मंत्री राहुल राणा का प्रवास रहा। अधिवेशन में दो भाषण सत्र जिसमें प्रथम पंच परिवर्तन के वाहक युवा व द्वितीय सत्र परिसर में राष्ट्र निर्माण की भूमिका का रहा। अधिवेशन में सत्र 2024-25 के लिए प्रांत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम शर्मा की ओर से प्रांत कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें राहुल वर्मा प्रदेश सह मंत्री के लिए निर्वाचित हुए। अधिवेशन में प्रांत कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य दिनेश शर्मा, प्रांत एसएफएस प्रमुख सोनू गौतम, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख राजभवर सिंह, प्रांत खेल संयोजक प्रवीण शर्मा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य ब्रजेश सुमन, रिया सेन, छबड़ा जिले से सारिका मीणा के दायित्वों की घोषणा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *