दतिया | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्रों को झेलनी पड़ रही समस्याओं को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन के लिए चेताया गया है। ज्ञापन में बताया गया है कि, छात्रों के लिए लैब उपलब्ध है, लेकिन वहां ताले लगे हैं जबकि फीस भुगतान के बावजूद उनका उपयोग नहीं हो पा रहा। कॉलेज में साफ-सफाई की हालत भी दयनीय है और पीने के पानी की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। अभाविप कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य को ज्ञापन देकर समस्याओं का त्वरित समाधान करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के मौके पर दतिया नगर मंत्री नितेश सेंगर, विभाग संयोजक अभिषेक गुर्जर, कैंपस अध्यक्ष रामनेंद्र गुर्जर, लवकुश दांगी, छोटू कुशवाह और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


