सीएम राइज के छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

भास्कर संवाददाता| दतिया सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ौनी के छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। प्राचार्य शहजाद खान ने हरी झंडी दिखाकर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के दल को रवाना किया। विद्यार्थियों ने झांसी स्थित सरकार इंस्टीट्यूट का भ्रमण कर फार्मेसी, नर्सिंग, डी फार्मा, बी फार्मा, एग्रीकल्चर, मेडिसिन और आईटी विभागों की शैक्षणिक गतिविधियों व सुविधाओं की जानकारी ली। प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों से संवाद कर करियर विकल्पों पर मार्गदर्शन दिया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने प्राचीन स्थल उनाव बालाजी पहुंचकर सूर्य देव के दर्शन किए और ऐतिहासिक महत्व जाना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *