अभा ग्राहक पंचायत इंदौर ने किया चाइनीज माझे का विरोध:पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन देकर जानलेवा मांझा बेचने वालों पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की मांग की

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत इंदौर महानगर द्वारा जानलेवा चाइनीज माझे के खिलाफ इंदौर पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन दिया गया। उल्लेखनीय है कि पतंग उड़ाने की नायलॉन (चायना) माझा डोर से पिछले वर्षों में कई दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें मूक पक्षियों के साथ-साथ जनहानि भी हुई थी। इस वर्ष त्यौहार की शुरुआत के साथ-साथ प्रारंभ से ही कार्रवाई की जाए तो सुधि प्रशासन की जनहानि रोकने की दिशा में सराहनीय कदम होगा। अनैतिक व्यापार करने वाले लोगों में भय व्याप्त होगा। कुछ स्वार्थी व्यापारी इसके लिए जिम्मेदार हैं जो अपनी दुकानों से दूर वाहनों की डिक्की और अन्य मकान में मांझे को रखकर इसका विक्रय करते हैं इसमें छोटे बच्चे और महिलाओं का उपयोग भी किया जाता है। अ. भा. ग्राहक पंचायत के प्रचार प्रमुख मनोज पंवार ने बताया कि शहर के काछी मोहल्ला, सदर बाजार, हरसिद्धि, मालगंज चंदन नगर, खजराना, मालगंज जिंसी अन्य स्थानों पर इस प्रकार से माझा चोरी छुपे पिछले वर्ष भी बिका था और इस वर्ष भी बिकने की तैयारी में है। व्यापारी सामान्यत: मांगे जाने पर रखने से इनकार करते हैं। किंतु ग्राहक को भांप कर गली-कूचों से लाकर माझा बेचा जाता है। ग्राहक पंचायत शासन से मांग करता है कि शहर में अप्रिय घटना ना हो इसलिए विक्रेताओं पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए एवं प्रचार प्रसार के माध्यम का प्रयोग करके जन जागरण अभियान आगामी त्यौहार पर चलाया जाए।जानलेवा माझा के खिलाफ अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा ज्ञापन देते समय वृंदा गौर, कीर्ति दीक्षित, लीना तिवारी, झारखंड संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति, प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख देवेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रांत सचिव बहादुर सिंह राजपूत, आलोक कुमावत, चंद्रप्रकाश तिवारी, विनोद ठाकुर, अभीष्ट मिश्र, दुर्गेश सोनी, अमित पाठक, मयूर सिंह परिहार, कमल सोलंकी, हर्ष शर्मा, रजत पंवार उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *