कोटा कंज्यूमर कोर्ट में राजश्री पान मसाला के भ्रामक विज्ञापन मामले की मंगलवार को सुनवाई हुई,जिसमें कंपनी की ओर से दिल्ली से आए वकील ने अपना पक्ष रखा। जबकि विज्ञापन से जुड़े बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की ओर से कोई भी वकील अदालत में उपस्थित नहीं हुआ। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मामले की अगली तारीख 5 फरवरी तय करते हुए याचिकाकर्ता को एफएसएल लैब से संबंधित रसीद अगली पेशी पर पेश करने के निर्देश दिए। सलमान खान का पेश नहीं होना कोर्ट की अवमानना याचिकाकर्ता एडवोकेट इंद्रमोहन सिंह हनी ने बताया कि कोर्ट ने सलमान खान को दस्तावेजों के साथ व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश दिए थे। लेकिन सलमान खान आज कोर्ट में पेश नहीं हुए। केवल राजश्री पान मसाला कंपनी की ओर से वकील वरुण विकास पेश हुए। कोर्ट के निर्देश के बाद भी सलमान खान का पेश नहीं होना कोर्ट की अवमानना है। सलमान के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी करने की मांग उन्होंने बताया कि हमने अगली सुनवाई में पेश नहीं होने पर सलमान खान के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी करने की मांग की है। जिस पर कोर्ट ने सलमान खान को एक मौका देने की बात कही और अगली सुनवाई 5 फरवरी तय की। कोर्ट ने हमसे फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की रसीद पेश करने को कहा है। दरअसल, याचिकाकर्ता भाजपा नेता और एडवोकेट इंद्रमोहन सिंह हनी ने सलमान की और से कोर्ट में पेश वकालतनामे और जवाब पर सलमान खान के हस्ताक्षर को लेकर (26 दिसंबर) को आपत्ति जताई थी। उन्होंने सलमान खान के हस्ताक्षर की जांच की मांग की थी। कोर्ट ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 की धारा 38 (9) (घ) व भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 73 (2) के तहत राज्य की अधिकृत और मान्यता प्राप्त एजेंसी या फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) से जांच करवाने के निर्देश दिए थे। कोर्ट ने वकालतनामे और जवाब पर नोटरी करने वाले एडवोकेट आरसी चौबे के साथ सलमान खान को 20 जनवरी को दस्तावेजों के साथ व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश दिए थे। ——– सलमान खान से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… सलमान खान को कोटा कंज्यूमर कोर्ट में आना होगा:हस्ताक्षर की फोरेंसिक जांच के आदेश दिए; पान मसाला विज्ञापन मामले में 20 जनवरी को सुनवाई सलमान खान, पान मसाला कंपनी कोटा कंज्यूमर कोर्ट में तलब:आरोप- भ्रामक विज्ञापन, केसर 4 लाख रुपए किलो; 5 रुपए में कैसे दे सकते सलमान का कोर्ट में जवाब-पान मसाला नहीं,इलायची का विज्ञापन किया:गलत सबूतों पर की गई शिकायत, वकील बोले- साइन एक्टर के नहीं सलमान का जवाब- शिकायत प्रताड़ित करने के उद्देश्य से की:आरोप- 5 रुपए के पाउच में केसर मिलना संभव नहीं


