अभियान तेज: अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार, 114 पाव जब्त

भास्कर न्यूज | कवर्धा जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज हो गया है। सहसपुर लोहारा थाने की पुलिस ने 18 मई को ग्राम सिल्हाटी में दबिश देकर 114 पाव देसी शराब जब्त की। मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। थाना प्रभारी लालमन साव, साइबर सेल प्रभारी मनीष मिश्रा और टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुन्ना कबाड़ी की दुकान के बरामदे में दबिश दी। वहां एक युवक शराब बेचते मिला। आरोपी युवक ने अपना नाम पियुष पिता मुन्ना बघेल (18) निवासी लाखाटोला बताया। उसके पास से एक खाकी कार्टून में 96 पौवा और सफेद बोरी में 18 पौवा देशी प्लेन शराब मिली। सभी बोतलें 180 एमएल की सीलबंद थीं। कुल 114 पौवा यानी 20.520 बल्क लीटर शराब जब्त की गई। इसकी कीमत 9,120 रुपए आंकी गई। साथ ही 530 रुपए नगद भी बरामद हुए, जो अवैध शराब बेचकर कमाई थी। आरोपी का कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत दंडनीय पाया गया। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *