राष्ट्रीय सेवा योजना और इको क्लब के युवाओं ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

भास्कर न्यूज | हतबंध आजाद भारत के कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा पर्यटकों की हत्या करने की घटना का बदला ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान से विजय हासिल करने की खुशी में पूरे देश में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हतबंध में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना,इको क्लब ,झरना देवी मानव संस्थान हतबंध,ग्राम पंचायत हतबंध ,के संयुक्त प्रयास से ग्राम हतबंध में कार्यक्रम अधिकारी योगेश त्रिवेदी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें भारत माता की जय ,ऑपरेशन सिंदूर जिंदाबाद के जोशीले नारे लगाए गए। तत्पश्चात दुर्गा चौक,और भारत माता चौक पर सभा आयोजित कर लोगों को तिरंगा यात्रा का उद्देश्य बताया गया ।ब्लाक सिमगा के सरपंच संघ के अध्यक्ष दिनेश चवरे ने मोदी सरकार के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर लोगो को बधाई दी । जनपद पंचायत सिमगा के भूतपूर्व अध्यक्ष मोहन धीकडे ने लोगो को देश सेवा के लिए आगे आने की अपील की । झरना देवी मानव संस्थान हतबंध के संस्थापक डॉ उत्तम विश्वास ने पाकिस्तान के द्वारा ड्रोन आक्रमण को हमारे वीर सैनिकों के द्वारा विफल करने पर बधाई दी। कार्यक्रम अधिकारी योगेश कुमार त्रिवेदी द्वारा पहलगाम के आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों,तथा ऑपरेशन सिंदूर में शहीद वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई त्रिवेदी ने युद्ध में पाकिस्तान के साथ देने वाले देशों टर्की, चाइना के सामनों का बहिष्कार करने की अपील की। जनपद सदस्य अंजू बबलू पटेल ने आमंत्रित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बलौदा विधान सभा के विधायक प्रतिनिधि करण वर्मा,ग्राम हतबंध के सरपंच ढाले श्वरी नरेश अनंत शाला विकास समिति हथबंद के सदस्य धनेश निषाद,प्रकाश पाल,जीतू यादव ,जनपद सदस्य अंजू पटेल ,रिटायर्ड फौजी एस के वर्मा , पंच संतराम ध्रुव,मूलचंद टंडन,सहित ग्रामवासी राष्ट्रीय सेवा योजना हतबंध के सीनियर स्वयंसेवक विनय कोसले अर्चना वर्मा गीतांजलि वर्मा अनीता निषाद ,दल नायिका शिवानी टंडन धनराज प्रेम यादव ,इको क्लब के लक्ष्मी साहू आइसा खान ,सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *