अमृतसर | कुमार इंटरनेशनल में नेशनल बिल्डर की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे। कार्यक्रम में अजीत विद्यालय स्कूल के अध्यापक भी पहुंचे। इस दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री ने स्कूल की अध्यापक अमनदीप कौर को बेस्ट टीचर के साथ सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वह इस सम्मान के लिए स्कूल प्रबंधकों के आभारी है।


