अमृतसर| अखिल भारतीय विचार विभाग प्रमुख स्वदेशी जागरण मंच के डॉ. राजीव कुमार और जिला सह-संयोजक तरनदीप पाल ने मंदिर श्री राम बाला जी धाम में गुरु महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रताप शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने कई धार्मिक मुद्दों पर गहन चर्चा की। जगतगुरु स्वामी अशनील जी महाराज ने दोनों का सम्मान किया। साथ ही, स्वदेशी उत्पादों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने और जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया। इस बैठक का उद्देश्य धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श के साथ स्वदेशी संस्कृति को मजबूत बनाना था।


