माकपा ने कम्युनिस्ट नेता कामरेड स्व. सीताराम येचुरी को दी श्रद्धांजलि

अमृतसर | माकपा (सीपीआईएम) की जिला इकाई ने वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता कामरेड सीताराम येचुरी की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि जनरल बॉडी मीटिंग में दी गई, जिसकी अध्यक्षता कामरेड चरणजीत सिंह मजीठा ने की। बैठक को संबोधित करते हुए कामरेड सुच्चा सिंह अजनाला ने कहा कि सीताराम येचुरी ने अपना पूरा जीवन गरीबों और मजदूरों की भलाई के लिए समर्पित किया। उन्होंने पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ को गंभीर त्रासदी बताते हुए कहा कि पीडितों की मदद करना ही येचुरी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पार्टी की ओर से बाढ़ राहत कैंप लगाए गए हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक आर्थिक सहयोग देने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *