अमृतसर | गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह रसूलपुर कलर में बाबा जीवन सिंह जी का प्रकाश पर्व मनाया गया। समारोह में बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया। इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान बलविंदर सिंह, अजीत सिंह, हरपिंदर सिंह, मनजीत सिंह, जसबीर सिंह, पलविंदर सिंह और प्रिथिपाल सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर गुरबाणी कीर्तन और अरदास के साथ श्रद्धालुओं ने बाबा जीवन सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।


