अमन अध्यक्ष व सचिव बने अरवन कहा-धूमधाम से होगी दुर्गा पूजा

भास्कर न्यूज | गढ़वा जय भवानी संघ गढ़वा ने दुर्गा पूजा महोत्सव मनाने को लेकर बैठक की। स्थानीय संगत मोहल्ला के शिव मंदिर के प्रांगण में आयोजित बैठक की अध्यक्षता संघ के संयोजक मुरली श्याम सोनी ने की। बैठक में संरक्षक उमेश कुमार कश्यप और प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में पूर्व का आय-व्यय प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर संघ के लोगों ने कहा कि जय भवानी संघ अपने स्थापना के भव्य आयोजन की तैयारी कर रहा है। इस वर्ष के दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर अमन कुमार कश्यप को अध्यक्ष बनाया गया। जबकि सचिव अरवन आनंद, कोषाध्यक्ष विशाल कांस्यकार, उप कोषाध्यक्ष अतुल कश्यप, उपाध्यक्ष प्रिंस कांस्यकार, मयंक सोनी, अविनेस सोनी, किशन राज, हर्षित सोनी, मंत्री सौरव कांस्यकार, सुमन कांस्यकार, अनमोल सोनी, नेपाली सोनी, क्रिस केसरी, संगठन मंत्री मोहित मोदनवाल, चंदन मालाकार, पियूष सोनी, कार्यालय मंत्री छोटू कुमार, रोहन कुमार, दीपक कश्यप को बनाया गया। इस अवसर पर लकी कुमार, रिशु कुमार, अभिषेक कुमार, रोहित कुमार छोटू, अनिल कुमार सोनी, उमेश कुमार, भोला गुप्ता, विनय कांस्यकार सहित आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *