भास्कर न्यूज | गढ़वा केसरवानी वैश्य सभा गढ़वा के तत्वावधान में महर्षि कश्यप ऋषि की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शहर के सुतली पट्टी स्थित बिगन देवी स्मृति भवन में आयोजित उक्त कार्यक्रम की शुरुआत सभा के समाज के वरिष्ठ सदस्य द्वारिका प्रसाद केसरी, सभा के अध्यक्ष संतोष केसरी, महामंत्री मंटू केसरी, वरिष्ठ सदस्य विजय केसरी, नान्हू प्रसाद केसरी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनिता दत्त के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुशील केसरी ने की। इस अवसर पर केसरवानी वैश्य सभा के पूर्व अध्यक्ष अजय केसरी ने महर्षि कश्यप के जीवन और उनकी महान शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। सभा के अध्यक्ष संतोष केसरी ने कहा कि महर्षि कश्यप के ज्ञान, तपस्या और कर्म हमें समाज व राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। हमें आपसी प्रेम, सहयोग और भाईचारा बनाए रखना चाहिए। इस मौके पर सभा के वरिष्ठ सदस्य विजय केसरी ने कहा कि गढ़वा समाज आज गढ़वा में हर तरह का सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहा है।


