अमरकंटक के पुष्कर डेम के पास श्रमदान से की गई साफ-सफाई
अनूपपुर। जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर हर्षल पंचोली के नेतृत्व में जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के जल स्त्रोत नदी, तालाब, कुआं आदि जल संरचनाओं के पुर्नजीवन एवं जीर्णोद्धार के लिए अभियान के अंतर्गत विशेष पहल सुनिश्चित की जा रही है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों के जल स्त्रोतों को श्रमदान से स्वच्छ बनाने की दिशा में बड़े पैमाने पर कार्य किए जा रहे हैं। इसी अनुक्रम में अमरकंटक के पुष्कर डेम के पास साफ-सफाई श्रमदान के माध्यम से सुनिश्चित की गई। जिसमें स्थानीय नागरिकों, नगर परिषद अमरकंटक के कर्मचारियों ने श्रमदान किया।


