लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों को राशि का अंतरित
अनूपपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मण्डला जिले के ग्राम टिकरवारा में आयोजित राज्य स्तरीय लाड़ली बहनों के राशि अंतरण कार्यक्रम में लाड़ली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि का अंतरण किया। इस कार्यक्रम के लाईव प्रसारण को कलेक्ट्रेट स्थित सोन सभागार सहित जिले के जनपद व नगरीय एवं ग्रामीण निकायों में देखने एवं सुनने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगणों के साथ ही बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से अनूपपुर जिले के 01 लाख 27 हजार 340 लाड़ली बहनों के खातों में 15 करोड़ 38 लाख 82 हजार 400 की राशि अंतरित की। जिला स्तर पर सोन सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति रमेश सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायक संचालक मंजूषा शर्मा, आत्मा गवर्निंग बोर्ड की सदस्य रश्मि खरे सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक व लाडली बहनें उपस्थित थे।


