अमरकंटक-पेंड्रा में कड़ाके की ठंड, जमी ओस की बूंदें:न्यूनतम तापमान 3-4 डिग्री, कई जगह बिछी बर्फ की चादर

पेंड्रा-अमरकंटक क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जहां न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। कई स्थानों पर ओस जमने से बर्फ की चादर बिछी नजर आई। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले और अमरकंटक के बाजारों में शीतलहर के कारण सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। आज अमरकंटक में 3 डिग्री और पेंड्रा में 4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो औसत से 7 डिग्री कम है। ओस की बूंदें जमने लगी सुबह खेतों और छतों पर ओस की बूंदें जम गई थी, जिससे सफेद चादर बिछी हुई दिख रही है। कई स्थानों पर घना कोहरा छाने से दृश्यता कम हो गई है, जिसके कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। कड़ाके की ठंड से बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है, जिससे स्कूल और बाजार प्रभावित हुए हैं। हालांकि, अमरकंटक आए पर्यटक इस मौसम का आनंद ले रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों तक ठंड का प्रकोप जारी रहने का अनुमान जताया है। लोगों से अपील की गई है कि वे गर्म कपड़े और मफलर पहनें तथा वाहन चलाते समय फॉगलाइट का उपयोग करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *