अमरकंटक में जैन मंदिर के पास लगी भीषण आग:11 दुकानें जलकर राख, करोड़ों का हुआ नुकसान, आग बुझाने में देरी पर व्यापारियों ने किया हंगामा

नगर परिषद अमरकंटक में स्थित जैन मंदिर के पास की दुकानों में भीषण आग लग गई। इस आग में 11 दुकानें चपेट में आईं, जिनका लगभग करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार, जैन मंदिर के पास स्थित दुकानों में बीती रात भीषण आग लग गई। आग के कारण 11 दुकानों का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। अज्ञात व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप, अमरकंटक में व्यापारी चिंतित व्यापारी चुन्नू जैन और नीलेश जैन ने आरोप लगाया कि आग अज्ञात व्यक्ति ने लगाई थी। इसके अलावा उन्होंने नगर परिषद पर लापरवाही का आरोप भी लगाया, क्योंकि लगभग 100 मीटर की दूरी पर नगर परिषद का नया भवन स्थित था, जहां फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौजूद थी। फायर ब्रिगेड की देरी से आग बढ़ी, नगर परिषद के खिलाफ व्यापारी हुए गुस्साए हालांकि, फायर ब्रिगेड की गाड़ी में पानी नहीं था, जिसके कारण समय पर आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इससे गुस्साए लोगों ने नगर परिषद अमरकंटक की गाड़ी में तोड़फोड़ की। इसके बाद नगर पालिका अनूपपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *