इंदौर में दिनभर बादल छाने के साथ ठण्डक:मावठे जैसा अहसास; दिन के तापमान में 4 डिग्री की गिरावट; सुबह बादलों के साथ हल्का कोहरा

इंदौर में सोमवार सुबह से ही बादल छाए रहे। दिनभर मौसम ठण्डा रहा और मावठे जैसे मौसम का अहसास होता रहा। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट आई। वैसे पिछले चार दिनों से दिन के तापमान में चार डिग्री की गिरावट आई है। दूसरी ओर रात का तापमान 1 डिग्री बढ़ा है और अभी सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा बना हुआ है। मंगलवार सुबह भी बादलों के छाने के साथ हल्का कोहरा है। इसके साथ ही ठण्ड का असर बना हुआ है। आज भी मावठे जैसा अहसास बना हुआ है। सोमवार को दिन का तापमान 25.2 (-2) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। दोपहर को बादल भी छाए और हल्की ठण्डी हवाएं थी। रात का तापमान 9 दिनों से धीरे-धीरे बढ़ा है। बीती रात तापमान 15.4 (+5) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अभी यह सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है। सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के मुताबिक प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से मौसम का मिजाज बदला रहेगा। राजस्थान के ऊपर भी एक लो प्रेशर एरिया की एक्टिविटी रहेगी। इससे बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर के चलते दो-तीन दिन से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। लेकिन अब बार फिर मध्य प्रदेश में पारा नीचे आया है। इस कारण कई हिस्सों में ठंड बढ़ गई है। विभाग ने 24 से 28 दिसंबर के बीच प्रदेश में सीजन का पहला मावठा गिरने का अनुमान जताया है। बारिश के साथ कुछ हिस्सों में ओले भी गिरेंगे। इंदौर में अगले 24 घंटों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी आसार जताए हैं। दिसम्बर का तापमान सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह के मुताबिक प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते उत्तर-पश्चिमी हवाएं आएंगी। ये अरब सागर से नमी लाएंगी। बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवाएं भी आएंगी। इस कारण प्रदेश में बादल छाने के साथ हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर ओले गिरने के आसार हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *