बांसवाड़ा| भारत माता बस्ती में आयोज्य विराट हिंदू सम्मेलन का निमंत्रण पत्र सोमवार को श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में अर्पित किया। प्रचार प्रमुख विजय कृष्ण वैष्णव ने बताया कि गजानन को अर्पित करने के बाद पूरी बस्ती में सकल हिंदू समाज को कर पत्रक और चावल रखकर निमंत्रण दिया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी महंत कालूदास बैरागी, उत्तम सिंह चौहान, मनीष जैन मीठालाल माली, वासुदेव पंड्या, गजेंद्र प्रसाद गौड़ आदि ने बस्ती में सामूहिक रूप से निमंत्रण कर पत्रक देकर सम्मेलन में सह परिवार आने का न्यौता दिया। बांसवाड़ा| राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत भारत माता बस्ती आयोजन समिति के तत्वावधान में 24 जनवरी को रातीतलाई स्थित शिव शक्ति मंदिर में आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन के पोस्टर एवं पत्रकों का विमोचन मंदिर परिसर में किया गया। आयोजन समिति के पालक जयंत द्विवेदी ने बताया कि विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। भारत माता बस्ती की उप बस्तियों रातीतलाई, श्याम कॉलोनी, नई आबादी एवं श्री दक्षिण कालिका क्षेत्र में आयोजन समिति के सदस्य घर-घर जाकर पत्रक वितरण कर लोगों को सम्मेलन में आमंत्रित कर रहे हैं। 24 जनवरी को शाम 6 बजे श्री हनुमान कथा का आयोजन होगा। इसके पश्चात धर्मसभा, महाआरती एवं महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ा रामद्वारा के संत रामप्रकाश महाराज एवं संत रामस्वरूप महाराज का सानिध्य प्राप्त होगा। पोस्टर विमोचन के अवसर पर मिथिलेश कौशिक, भीमसिंह दोसी, डॉ. युधिष्ठिर त्रिवेदी, सुनील दोसी, प्रो. महिपाल सिंह राव, भरत दोसी, पंकज मालोत, संयोजक युगल उपाध्याय, लोकेन्द्र वैष्णव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भास्कर न्यूज| नौगामा विराट हिंदू सम्मेलन के परिप्रेक्ष्य में छींच नगर में विशाल मातृभक्ति समागम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम शाम 7 बजे शुरू होकर देर रात 11 बजे तक चला, जिसमें सर्व सनातन समाज की करीब 1200 महिलाओं ने सहभागिता कर आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। समागम का उद्देश्य समाज, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति की भूमिका को सशक्त करना तथा 25 जनवरी को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विचार-मंथन करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं सनातन समाज की 31 महिलाओं की ओर से दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। स्वागत उद्बोधन भारती शुक्ला ने दिया, जबकि अतिथि परिचय भावना पंड्या ने कराया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता समाजसेवी शीतल भंडारी रहीं। विशेष अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यवाह जसवंत सिंह खत्री, विभाग प्रचारक विकास राज, मनोज जी, कन्हैया लाल यादव, कृष्ण मुरारी गौतम, जिला प्रचारक डॉ. नरेन्द्र गोविंद और ललित दवे उपस्थित रहे। सनातन समाज महिला अध्यक्ष उर्मिला आचार्य ने बताया कि 21 समाजों की महिलाओं ने समाजवार समूहों में मंच पर आकर 27 लोकगीतों की सुमधुर और भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा पांडाल सांस्कृतिक चेतना से ओतप्रोत हो उठा। नौगामा. कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं। बांसवाड़ा| सिंगवाव, तेलीवाड़ा, लुहारवाड़ा, भोईवाड़ा, ओसवालवाड़ा, तंबोलीवाड़ा, धोबीवाड़ा, रामद्वारा क्षेत्र का विराट हिंदू सम्मेलन 25 जनवरी को खोडियाल माता मंदिर से शोभायात्रा से प्रारंभ होगा। सम्मलेन प्रचार प्रमुख विनोद तेली ने बताया कि आयोजन संत रामप्रकाश महाराज के सानिध्य में होगा। शोभायात्रा उपरान्त बड़ा रामद्वारा में भजन संध्या, धर्म सम्मेलन उपरांत सह भोज रहेगा। रमेश पहलवान तेली ने बताया कि तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में क्षेत्र के शिक्षाविद न्यू लुक स्कूल के प्रदीप कोठारी, अनंत जोशी, कन्हैया लाल राठौड़, रवि खन्नीवाल, पेमाभाई पहलवान, जगन्नाथ तेली, राजू गहलोत, भगवती लाल, अम्बालाल, संघ के नगर कार्यवाहक मयंक चौबीसा सहित क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे। सत्यनारायण मंदिर के पुजारी अनुज ने शोभायात्रा मार्ग और कोषाध्यक्ष शैलेंद्र व्यास ने कोष प्रबंधन के संबंध में जानकारी दी। बांसवाड़ा| शहर के अमरदीप बस्ती का विराट हिन्दू सम्मेलन 25 जनवरी को होगा। सकल हिन्दू समाज की ओर आयोजित सम्मेलन में 25 जनवरी को प्रात. 6:30 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी एवं संघ की प्रार्थना होगी। शास्त्री नगर 100 फीट रोड पर माधव उद्यान में प्रात: 11 बजे विश्व कल्याण यज्ञ होगा, उसके बाद स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। सवा बारह बजे धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा। धर्मसभा में संत कमलेश भाई शास्त्री एवं संघ के पदाधिकारियों का उद्बोधन होगा। धर्मसभा के पश्चात प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। कार्यकर्ताओें ने क्षेत्र में घर-घर जाकर निमंत्रण पत्र वितरित किए। श्रीराधा कृष्ण शंख मंदिर, श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, श्री शास्त्रेश्वर महादेव मंदिर, श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर एवं चमत्कारी बालहनुमान मंदिर समितियों की ओर से घर-घर सम्पर्क निमंत्रण दिया जा रहा है। सोमवार को अगरपुरा विनायक बस्ती में पोस्टर का विमोचन किया गया। बांसवाड़ा. पोस्टर का विमोचन करते सर्व समाजजन।


