आचार्य गुणसागर सागर के 113वें जन्म दिवस पर जीवदया कार्यक्रम आयोजित

बाड़मेर | आचार्य भगवान गुणसागर महाराज के 113वें जन्मदिवस के अवसर पर श्री अचलगच्छ जैन श्री संघ की ओर से जीव दया कार्यक्रम व सामूहिक सामयिक का आयोजन किया गया। पवन बोहरा बालेबा ने बताया कि अचल गच्छ महिला परिषद की ओर से जीवदया का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर गुरुदेव को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए बताया कि आचार्य का भारत भर में अचलगच्छ की अलख जगाने और गच्छ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अतुलनीय योगदान रहा है। उनके त्याग, तप और मार्गदर्शन से अचलगच्छ को नई पहचान मिली। जीवदया कार्यक्रम के तहत सुबह 10:30 बजे साधना भवन बाड़मेर में सभी गुरुभक्त एकत्रित हुए। जहां से सुमेर गौशाला बाड़मेर में पहुंचकर गोमाता को हरा चारा व गुड़ खिलाकर जीवदया की भावना के साथ सेवा कार्य किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *