पाली में चलती कार में स्टंट किया, 6 युवक गिरफ्तार:पुलिस ने पकड़ा तो कान पकड़कर मांगी माफी, दोस्त की बर्थ-डे सेलिब्रेट करने जा रहे थे

पाली में दोस्त का बर्थ-डे सेलिब्रेशन करने हाईवे पर निकले कुछ युवकों ने चलती कार में खतरनाक स्टंट कर अपनी ही जान जोखिम में डाल दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आया। जिसके बाद मामला सीधे एसपी तक पहुंचा और पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। औद्योगिक थाना क्षेत्र के SHO सुमेरदान ने बताया कि शनिवार देर शाम करण नाम के युवक का जन्मदिन मनाने उसके दोस्त कार से जोधपुर रोड हाईवे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान युवकों ने चलती कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट किए, जिससे न सिर्फ उनकी जान को खतरा था बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती थी। युवकों के इस स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो मामला पुलिस उच्चाधिकारियों तक भी पहुंचा। एसपी ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने जांच कर युवकों की पहचान की और सोमवार को छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज के चक्कर में इस तरह की लापरवाही न करें। थोड़ी सी मस्ती बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है। हाथ जोड़कर मांगी माफी
पुलिस ने मामले में युवकों को पकड़ा तो उन्होंने हाथ जोड़कर और कान पकड़कर माफी मांगी। इसके साथ ही भविष्य में इस तरह की हरकत नहीं करने की बात कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *