जैसलमेर | बजाज फिनसर्व एवं उरमूल ट्रस्ट द्वारा जिले में संचालित थ्रेड्स ऑफ राजस्थान परियोजना के अंतर्गत अमरपुरा गांव में महिलाओं के लिए 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। उरमूल के कार्यक्रम प्रबंधक पंकज केवलिया ने बताया कि इस 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में 20 महिलाएं ने कशीदाकारी की विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। प्रबंधक स्वाति तिवारी ने प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कशीदाकारी जैसलमेर की महिलाओं की एक पहचान है। जिसे जीवित रखना हमारी प्राथमिकता है।


