अमरूद महोत्सव में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे शिरकत:जयपुर से सवाई माधोपुर ट्रेन से पहुंचेगे लोकसभा अध्यक्ष बिरला

सवाई माधोपुर के 263 में स्थापना दिवस के अवसर पर अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है इस अमृत महोत्सव में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शिरकत करेंगे ओम बिरला के सवाई माधोपुर दौरे का रूट चार्ट जारी कर दिया गया है। सवाई माधोपुर में पहली बार हो रहा है अमरूद महोत्सव का आयोजन जानकारी के अनुसार लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जयपुर से सवाई माधोपुर ट्रेन से पहुंचेगे। वह BDTS स्पेशल ट्रेन से सुबह 11.15 बजे सवाई माधोपुर जंक्शन पर पहुंचेंगे। जिसके बाद वह यहां दशहरा मैदान में आयोजित अमरूद महोत्सव में शिरकत करेंगे। इसी के साथ उनके जिला प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक और स्थानीय विधायक व कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा भी शिरकत करेंगे। आपको बता दें कि सवाई माधोपुर में पहली बार अमरूद महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें करीब दस हजार किसान भाग लेंगे। वहीं देशभर के विभिन्न संस्थानों के कृषि वैज्ञानिक भी शिरकत करेंगे। इस दौरान यहां पर करीब 200 स्टाल्स भी लगाई जाएगी। जिनपर अमरूद से बने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इन स्टालों पर अमरूद के पल्प, जैली, पापड़, स्क्वैश, जैम आदि उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। इसी के साथ ही विभिन्न नर्सरियों के उच्च क्वालिटी के अमरूद के फलों का भी प्रदर्शन करेंगे‌।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *