लुधियाना| अमर शहीद बाबा दीप सिंह जी के जन्म दिवस पर विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जो 23 जनवरी को गुरुद्वारा अमर शहीद बाबा दीप सिंह, मॉडल टाउन एक्सटेंशन से निकाला जाएगा। गुरुद्वारा कमेटी के जनरल सेक्रेटरी सुखविंदर पाल सिंह सरना लाली ने बताया कि इस विशाल नगर कीर्तन में हाथी, घोड़े, बैंड-बाजा, स्कूल के बच्चे, और गतका टीमें भी शामिल होंगी। नगर कीर्तन दोपहर 12 बजे शुरू होगा। यह कीर्तन कृष्णा मंदिर रोड, इश्मीत चौक, गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल रोड, शास्त्री नगर मार्किट, मॉडल टाउन मार्किट, और चार खंबा रोड होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब में पहुंचेगा और यहीं संपन्न होगा। इस नगर कीर्तन का स्वागत 5 क्विंटल फूलों से किया जाएगा। 26 जनवरी को जिसमें आसा दी वार का कीर्तन हजूरी रागी श्री दरबार साहिब, भाई गुरकीरत सिंह करेंगे। अन्य प्रमुख रागी भाई सुरिंदर सिंह, भाई जसवंत सिंह, भाई बलप्रीत सिंह संगत को निहाल करेंगे। इस मीटिंग में सुरिंदरपाल बिंद्रा, हरप्रीत राजधानी, नवप्रीत बिंद्रा, अमरजीत टिक्का शामिल थे।


