अमित शाह से मिले सीएम साय…:गृहमंत्री ने कर्रेगुट्टा नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों का किया सम्मान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में चल रहे माओवादी विरोधी अभियानों, उनकी उपलब्धियों एवं भविष्य की कार्ययोजना की जानकारी दी। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री ने कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों से मुलाकात की और उनके साहस और पराक्रम की सराहना करते हुए उन्हें विशेष सम्मान प्रदान किया। गृहमंत्री ने कहा कि यह सफलता न केवल सुरक्षा के मोर्चे पर बल्कि विकास और शांति की दिशा में भी एक मील का पत्थर है। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार माओवादियों के सम्पूर्ण उन्मूलन तक आक्रामक अभियान जारी रखेगी और साथ ही विकास को तेज़ी से आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार जैसी बुनियादी सुविधाओं को तेज़ी से पहुंचाकर स्थायी शांति की नींव रखी जाएगी। साय ने बस्तर में हआई बाढ़ की गंभीर स्थिति की भी जानकारी दी। उन्होंने चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्य की गृहमंत्री को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रभावित इलाकों में प्रशासन राहत सामग्री पहुंचाने, स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और विस्थापित परिवारों के लिए सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था करने में जुटा है। 453 माओवादी मारे, 1666 ने किया सरेंडर: सीएम सीएम साय ने बताया कि दिसंबर 2023 से अब तक सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 453 माओवादी मारे गए हैं। इसी अवधि में 1616 माओवादियों की गिरफ्तारी तथा 1666 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। राज्य में 65 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं और सड़क, पुल-पुलिया तथा मोबाइल नेटवर्क जैसी आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *